ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

रायपुर में IAS अफसर के बंगले पर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 22, 2023

मुंबई, 22 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रायपुर में IAS अफसर की कार में ब्लास्ट हो गया। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित बंगले के एक हिस्से पर भी आग लग गई। साथ ही एक अन्य कार और दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए हैं। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, गंज क्षेत्र में मंगलवार शाम को IAS अफसर सुधाकर खलको का परिवार शॉपिंग के लिए बाजार गए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस वक्त घर की मेड मौजूद थी। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। वहीं, IAS खलको का आवास और रायपुर कलेक्टर का आवास आसपास ही है। हादसे की खबर पाते ही कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे भी मौके पर पहुंच गए और मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद भी की। पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में आग लगने की घटनाएं काफी ज्‍यादा सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों में (EVs) को खरीदने को लेकर एक तरह का डर और आशंका भी घर कर रही है। सवाल ये है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग आखिर क्‍यों लग रही है क्‍या ईवी सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं हैं।

वहीं, गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि घटना के वक्त घर की मेड मौजूद थी जबकि घरवाले शॉपिंग के लिए बाजार गए थे। मेड ने देखा कि गाड़ी के अंदर से धुआं निकल रहा है। कुछ ही देर में गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने आसपास रखे सामान और पास ही खड़ी एक इनोवा गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी आशीष यादव ने आगे बताया कि हादसे में घर के एक हिस्से में भी आग लग गई। वहां रखे सामान से आग और भड़क गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सीलिंग फैन भी पिघल गया। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुछ दी देर में आग काबू पा लिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.