ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 19, 2024

मुंबई, 19 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी।बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धनवार से और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है।

आपको बता दें, पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से टिकट दिया गया है। शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। JMM छोड़ BJP में शामिल हुए लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो से प्रत्याशी बनाया गया है। चंपाई सोरेन को अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से ही भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट दिया गया है। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व CM और अभी ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास राज्य की बहू पूर्णिमा दास को पार्टी ने मैदान में उतारा है। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ेंगी। लोहरदगा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हारे कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं लोकसभा में दुमका सीट से हारी सीता सोरेन को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी - 68, आजसू -10, जेडीयू - 2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.