ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

दिल्ली नगर निगम में AAP को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, तीसरे मोर्चे की घोषणा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 17, 2025

मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के 15 पार्षदों ने इस्तीफा देते हुए खुद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर लिया है। साथ ही इन पार्षदों ने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नाम से एक नए राजनीतिक मंच के गठन का ऐलान किया है। इस तीसरे मोर्चे का नेतृत्व वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल करेंगे। इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमचंद गोयल, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा, सुमन अनिल राणा, देविंदर कुमार और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।

वहीं, एक प्रेस विज्ञप्ति में इन पार्षदों ने कहा कि वे सभी 2022 के निगम चुनाव में AAP के टिकट पर जीतकर आए थे, लेकिन इसके बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नगर निगम को ठीक से संचालित नहीं कर सका। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े नेता पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित नहीं कर पाए, जिससे संगठन में असंतोष फैल गया और पार्टी विपक्ष में पहुंच गई। उनका कहना है कि जनता से किए गए वादों को पूरा न कर पाने के चलते उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। दिल्ली में बीते महीने 25 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने 133 वोटों के साथ मेयर पद हासिल किया। भाजपा पार्षद जय भगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए। कुल 142 वोट पड़े, जिनमें से एक अवैध घोषित किया गया, और कांग्रेस को केवल आठ वोट मिले।

आपको बता दें, फिलहाल दिल्ली नगर निगम में कुल 238 पार्षद कार्यरत हैं, जबकि 12 सीटें खाली हैं। ये सीटें कुछ पार्षदों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने की वजह से रिक्त हुई हैं। 2022 के निकाय चुनाव में AAP ने 134 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 104 और कांग्रेस को नौ सीटें मिली थीं। लेकिन अब 15 पार्षदों के इस्तीफे के बाद AAP की संख्या घटकर 98 हो गई है। MCD में कुल 250 सीटें हैं और इसके मेयर चुनाव में 250 पार्षदों के अलावा दिल्ली के सात लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और 14 विधायक भी वोट डालते हैं, जिससे कुल वोटों की संख्या 274 हो जाती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.