ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

अहमदाबाद में हुआ आयुष्मान घोटाला, आरोपी कल रात हुआ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में घोटाले के आरोपी कार्तिक पटेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कार्तिक के अस्पताल में 2 मरीजों की PMJAY योजना के तहत जबरन एंजियोप्लास्टी की गई थी, इसके बाद मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद कार्तिक त्यागी फरार हो गया। पुलिस ने उसे शनिवार रात अहमदाबाद एयरपोर्ट से दुबई से लौटने पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि कार्तिक और उसकी टीम ने मरीजों की जांच रिपोर्ट में 30 से 80 प्रतिशत ब्लॉकेज दिखाए। ताकि PMJAY का लाभ उठाया जा सके। 956 दिनों में योजना के तहत 3500 से ज्यादा क्लेम किए गए। 3800 एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की गई। सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि अस्पताल में सभी ऑपरेशन कार्तिक के कहने पर ही किए गए थे।

पुलिस ने कोर्ट में कहा, फर्जी ऑपरेशन और क्लेम के मामले में कार्तिक पटेल ही मुख्य साजिशकर्ता। उसके अस्पताल में आरोपियों की क्लेम में हिस्सेदारी। लेनदेन की जांच चल रही है। अहमदाबाद और आसपास के डॉक्टरों को पैसे दिए जाते थे, वे मरीजों को कार्तिक के अस्पताल में रेफर करते थे। जांच की जा रही है कि PMJAY योजना के अधिकारी शामिल थे, क्या कार्तिक उन्हें गिफ्ट या घूस देता था। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं थे, उनके आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बने। कौन शामिल था, जांच चल रही। आयुष्मान योजना में मिले 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम कहां गई, इसका इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। आरोपी की विदेश में रहने की व्यवस्था किसने की थी, यह जांच की जा रही है।

वहीं, कार्तिक पटेल के वकील ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में वित्तीय लेनदेन की जांच होनी है। इसके लिए रिमांड की जरूरत नहीं है। कार्तिक के अस्पताल में कई मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन हुआ, अगर पैसे कमाने होते तो ऐसा क्यों करते। सरकारी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए उन्हें कैंप लगवाए थे। साथ ही, पुलिस के मुताबिक, कार्तिक 3 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गया और फिर 11 नवंबर को न्यूजीलैंड। इसके बाद वो दुबई चला गया। शनिवार रात वो वहां से भारत लौटा। क्राइम ब्रांच ने कार्तिक को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और उसके परिवार को सूचना दी, लेकिन कोई उसे देखने नहीं आया। उसके पास से एक टी-शर्ट, एक जोड़ी पैंट, एक जोड़ी चप्पल और एक नया फोन था। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उसका पुराना फोन खो गया था। कार्तिक पुलिस को गुमराह करने के लिए पिछले 10 दिनों से दुबई से अहमदाबाद की फ्लाईट बुक कर रहा था, लेकिन सफर नहीं करता था। करोड़ों का घोटाला करने वाला कार्तिक दुबई से इकॉनमी क्लास से भारत आया था। पुलिस ने बताया कि उसके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.