ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

अमित शाह ने कहा, भ्रष्टाचारियों को लौटानी पड़ेगी पाई-पाई, जाना पड़ेगा जेल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 11, 2024

मुंबई, 11 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कटनी के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। बीजेपी ने इस सीट से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शाह ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, जिसने भी चोरी की है, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। शाह ने इंडी अलायंस को भ्रष्टाचारियों को जमघट बताया। जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां पीएम मोदी को हराने के लिए इकट्ठे हुईं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया। मोदी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया। अगर घमंडिया गठबंधन जीतता है तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का होने वाला है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। काका साहब कालेलकर कमिशन की रिपोर्ट हो या मंडल कमिशन का, दोनों को दबाकर रखा।

इससे पहले शाह ने मंडला में बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में सभा की। यहां उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं।शाह ने कहा कि हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनियाभर में 5वें नंबर पर लाए हैं। मोदी जी को तीसरी बार पीएम बना दो, इसे तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर कहा, 'घमंडिया गठबंधन के नेता चाहते हैं कि उनके बेटा और बेटी ही आगे बढ़ें।' इससे पहले शाह करीब एक बजे जबलपुर पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.