ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने माना कि स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

मुंबई, 14 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने माना कि पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी हुई थी। संजय सिंह ने मीडिया से कहा, 13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की। संजय सिंह ने बताया, इस पूरी घटना को दिल्ली के सीएम ने संज्ञान में लिया है। वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। जहां तक स्वाति मालीवाल का सवाल है, उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। वो सीनियर और पुराने नेताओं में से एक हैं। हम उनके साथ हैं।

पुलिस के मुताबिक, स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन आई थीं और मुख्यमंत्री के पर्सनल स्टाफ के खिलाफ शिकायत की। पुलिस को उनकी तरफ से औपचारिक रूप से शिकायत नहीं मिली। आपको बता दें, स्वाति मालीवाल से बीते दिन दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया। उन्होंने कहा कि AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने मारपीट की। ये घटना CM हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। शाम 4 बजे तक ना तो दिल्ली महिला आयोग (DCW) और ना ही AAP ने इस घटना की पुष्टि की थी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीएम हाउस से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित CM हाउस पर पहुंची। हालांकि, मौके पर स्वाति नहीं मिली। जब पुलिस CM हाउस पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं। साथ ही, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आम आदमी पार्टी 36 घंटे से कहां थी? मुख्यमंत्री कहां हैं? बिभव कुमार को किसने उकसाया? इन तथ्यों की जांच होनी चाहिए। स्वाति मालीवाल चुप हैं। जहां तक उनके स्वभाव की बात है तो वे खुलकर बोलती हैं। अगर वे चुप हैं तो समझ लीजिए उन पर कितना दबाव होगा। देश में अगर किसी भी महिला के साथ अभद्रता होती है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे दोषियों को छोड़ना नहीं चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.