ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

इंदौर में शेयर मार्केट से प्रॉफिट के नाम पर महिला के साथ हुई धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, November 22, 2024

मुंबई, 22 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर महिला से धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़िता को लग्जरी लाइफ स्टाइल दिखाकर इंप्रेस किया। इसके बाद करीब 12 लाख रुपए ठग लिए। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कई लोगों से करीब 80 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक वर्षा नाम की महिला की शिकायत पर रोहित पुत्र राजेश जैन, निवासी खेरादी मोहल्ला, प्रतापगढ़ राजस्थान और उसके दोस्त हर्ष पुत्र मनीष मारवाडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वर्षा ने बताया कि सहेली के जरिए महासागर कॉर्पोरेट,गीता भवन पर उसकी पहचान रोहित से हुई थी। कुछ ही दिनों में रोहित से अच्छी जान-पहचान और बातचीत हो गई। रोहित ने बताया कि वह शेयर मार्केट, माइनिंग और टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। रोहित ने मोबाइल ऐप पर डी-मैट ​​​अकाउंट में लाखों रुपए का बैलेंस दिखाया। रोहित ने वर्षा से भी शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। उसने इन्वेस्टमेंट अमाउंट पर हर महीने अच्छा प्रॉफिट मिलने का झांसा भी दिया।

तो वहीं, रोहित ने वर्षा को अपनी एक हाई प्रोफाइल वीडियो शेयर की। उसकी लाइफ स्टाइल देखकर वर्षा काफी प्रभावित हुई। रोहित हमेशा RJ-35-CA-5411 नंबर क मर्सिडीज ई-क्लास से ही आता था। उसने कहा कि उसकी कंपनी में इन्वेस्टमेंट सेफ है। उसने कुछ एग्रीमेंट भी दिखाए। ट्रेडिंग से हुए प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट भी भेजे। इसके बाद एक अन्य साथी वरूण गेलडा, निवासी इतवारिया बाजार से मिलवाया। वह अपनी पत्नी शिखा गेलडा के नाम से इन्वेस्टमेंट फर्म संचालित करता है। उसमें करीब 15 लोगों से 1 करोड़ 80 लाख रुपए लिए गए। वर्षा से भी 2022 में 12 लाख रुपए इन्वेस्ट कराए। कुछ समय बाद प्रॉफिट को लेकर टालमटोल करने लगा। नवंबर 2023 में रोहित ने 4 लाख रुपए इनकम टैक्स भरने के चलते प्रॉफिट का पैसा कुछ समय बाद देने की बात कही। इसके बाद से रोहित लगातार झांसा देता रहा। इसके चलते पीड़िता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जांच के बाद रोहित और उसके दोस्त को आरोपी बनाया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.