ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

ग्वालियर में भाइयों के झगड़े में चली गोली, भाजपा नेता रोबिन शर्मा घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 15, 2025

मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर इलाके में मंगलवार देर रात दो भाइयों के बीच हुआ विवाद गोलीबारी में बदल गया। झगड़े के दौरान एक भाई ने अपने ही सगे भाई पर गोली चला दी, लेकिन गोली भाई को न लगकर बीच बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता रोबिन शर्मा को घायल कर गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डीडी नगर के DH-148 का है। बहोड़ापुर आनंद नगर निवासी अभिषेक यादव अपने दोस्त और भाजपा नेता रोबिन शर्मा के साथ रात करीब 11 बजे अपने परिचित रोहित गुर्जर से मिलने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रोहित और उसका भाई मोहित गुर्जर आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। दोनों के बीच गाली-गलौज बढ़ने लगी तो अभिषेक और रोबिन ने बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान मोहित उर्फ छोटू ने अपनी थार गाड़ी से बंदूक निकाली और अपने भाई रोहित पर फायर कर दिया। रोहित समय रहते वहां से भाग निकला, लेकिन मोहित ने इसके बाद रोबिन शर्मा और अभिषेक यादव पर भी फायर कर दिया। गोली का एक छर्रा रोबिन शर्मा के गाल को छूते हुए निकल गया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मोहित थार गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल से पूछताछ के बाद अभिषेक यादव की शिकायत पर आरोपी मोहित गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि यह मामला दो भाइयों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है, जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को गोली का छर्रा लगने से चोट आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.