ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

जोधपुर में विजयादशमी पर जला 70 फीट ऊंचा रावण, जयकारों से गूंजा मैदान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 2, 2025

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर के रावण चबूतरा मैदान में नगर निगम की ओर से विजयादशमी का मुख्य आयोजन किया गया, जहां रावण दहन के साथ पूरे शहर में उल्लास का माहौल रहा। करीब 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला जब पटाखों की गड़गड़ाहट के बीच धू-धू कर जला तो उपस्थित हजारों लोगों ने प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजा दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सांसद गजसिंह और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। रावण दहन शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ। सबसे पहले रावण की नाभि पर तीर चलाया गया, जो लक्ष्य तक पूरी तरह नहीं पहुंचा, लेकिन इसके बाद पुतले आग की लपटों में समा गए। लगभग सात मिनट में रावण का विशाल पुतला धराशायी हो गया और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा।

इससे पहले भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकलकर रावण चबूतरा मैदान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आम लोगों की एंट्री के लिए गेट संख्या 3 से 8 तक और वीवीआईपी मेहमानों के लिए गेट संख्या 9 से व्यवस्था की गई थी। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ और महापौर वनिता सेठ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मैदान में स्थानीय नागरिकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.