ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में 35 से 40 पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में 35 से 40 विदेशी आतंकवादी एक्टिव हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने यह खूफिया जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। ANI के मुताबिक, ये आतंकी दोबारा से घाटी में आतकंवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इन्हें रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, एक प्रोग्राम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। इसी वजह से पड़ोसी देश हताश है। हालिया आतंकी घटनाएं दुश्मन की हताशा का संकेत हैं। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जून को मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतें। इस मीटिंग के 6 दिन बाद ही आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कहा- आतंकवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। हाल ही में हुई आतंकी घटनाएं बताती हैं कि आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वाले हमारा पड़ोसी पाकिस्तान घबरा गया है। हमारा उद्देश्य जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करना है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों ने बताया है कि आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चीनी टेलिकॉम उपकरण ‘अल्ट्रा सेट’ बरामद हुआ है। इस एनक्रिप्टिड उपकरण का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना कर रही थी। अब यह उपकरण आतंकियों के हाथ लग गया है। इसके चलते सीमा पार से चोरी-छिपे हो रही घुसपैठ और शहरों और गांवों के बाहरी इलाकों में छिपे आतंकियों को लेकर सुरक्षाबलों में चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों के पास से ऐसा मोबाइल हैंडसेट मिलना इस बात की सबूत है कि आतंकियों को ट्रेनिंग, हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराने का काम पाकिस्तानी सेना कर रही है। यह स्पेशलाइज्ड हैंडसेट खासतौर से पाकिस्तानी सेना के लिए चीनी कंपनियों ने बनाया था। इन हैंडसेट्स को बीते साल 17-18 जुलाई की रात जम्मू के पूंछ जिले के सुरनकोटे में सिंदराह टॉप इलाके और इस साल 26 अप्रैल को बारामूला के सोपोर में चेक मोहल्ला नॉपोरा इलाके में हुए एनकाउंटर के बाद बरामद किए गए। जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने शनिवार को मार गिराया था। इनमें से एक आतंकी का शव मिला है। उरी के गोहलन इलाके में आज भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं, सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक समूह को उरी के गोहलन इलाके में घुसपैठ करते हुए देखा। सुरक्षाबलों ने उन्हें रुकने को कहा और घुसपैठ को नाकाम किया। शनिवार शाम को इन आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हुई थी। इलाके में अभी कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। हालांकि, रविवार को भी यह फायरिंग जारी है या नहीं, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। इससे पहले 19 जून को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के हादीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। इसमें स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.