ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

महाराष्ट्र के नासिक में तोप दागने की प्रैक्टिस के दौरान 2 अग्निवीरों की गई जान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 11, 2024

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के नासिक में आर्टिलरी सेंटर में तोप दागने की प्रैक्टिस के दौरान 2 अग्निवीरों की जान चली गई। ये घटना गुरुवार (9 अक्टूबर) की दोपहर में हुई थी। इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब देवकाली फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। उन्होंने बताया कि गोहिल विश्वराज सिंह (20), सैफत शित (21) और अप्पाला स्वामी (20) अपनी टीम के साथ बीपी 2 रेंज में नंबर 4 इंडियन फील्ड गन (तोप) से गोला दागने की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान एक गोले में ब्लास्ट हुआ। तीनों अग्निवीर दूर जाकर गिरे और उनके शरीर में मेटल के टुकड़े धंस गए। ​​​​घटना में गोहिल और सैफत गंभीर रूप से जख्मी हुए और अप्पाला को भी चोट आई। तीनों को देवकाली कैंप के MH अस्पताल में भर्ती कराया। रात में गोहिल और सैफत की मौत हो गई। घटना को लेकर देवळाली कैंप पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कराया गया है। अस्पताल में तीसरे अग्निवीर अप्पाला का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि गोहिल विश्वराज गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। सैफत पश्चिम बंगाल का रहने था। हैदराबाद में दोनों की भर्ती हुई थी। तोप चलाने की प्रैक्टिस के लिए दोनों कुछ महीने पहले नासिक आए थे। अग्निवीर भर्ती नियम के मुताबिक दोनों अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन नहीं मिलेगी, लेकिन दुर्घटना बीमा और सैन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि नासिक के देवकाली में आर्मी की कई छावनियां हैं। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से जवान तोप प्रशिक्षण के लिए आते हैं। आर्टिलरी सेंटर ने इस घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की गई है।​​​​​​​ साथ ही प्रैक्टिस प्रोसेस की फिर से समीक्षा की जाएगी। सेना की सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की जांच की है। हादसे की वजह तलाशी जा रही हैं।

तो वहीं, NCP नेता सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, ये घटना बेहद दुखद है। इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रक्षा मंत्रालय को इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। साथ ही उनके परिवारों को मुआवजा भी दें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.