ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

वायनाड लैंडस्लाइड में अब भी 138 लोग लापता, 413 लोगों की हो चुकी मौत, 10वें दिन भी रेस्क्यू जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 8, 2024

मुंबई, 08 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल के वायनाड में 29 जुलाई की देर रात हुए लैंडस्लाइड में अब भी 138 लोग अब भी लापता हैं। गुरुवार को लगातार 10वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में अब तक 413 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पीड़ितों से मिलने वायनाड जाएंगे। प्रधानमंत्री की स्पेशल फ्लाइट कन्नूर में उतरेगी। कन्नूर से PM हेलिकॉप्टर से लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह रिलीफ कैंप्स में पीड़ितों से मिलेंगे, जहां 10 हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। मोदी के दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि PM के दौरे के बाद वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा (लेवल-3 डिजास्टर) घोषित किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिन लोकसभा में इसकी मांग की थी।

तो वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंची थीं। यहां उन्होंने 2 दिन तक पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही दिल्ली में वायनाड लैंडस्लाइड का मुद्दा उठाने की बात कही थी। राहुल ने कहा था कि लैंडस्लाइड में केंद्रीय सहायता बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने वायनाड में पीड़ितों के लिए 100 से ज्यादा घर बनाने की भी घोषणा की थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड में प्रभावित लोगों से बात की। चूरलमाला और मेप्पाडी में एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भी पहुंचे। यहां राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं और मेप्पाड़ी ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से मिले। राहुल ने कहा, यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार और घरों को खो दिया है। आज मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा मेरे पिता के निधन के समय हुआ था। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

आपको बता दें, वायनाड लैंडस्लाइड के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 10वां दिन है। आज फिर से सनराइज वैली में लापता लोगों की तलाश की जाएगी। सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है। चुरलमाला, मुंडकाई, समलीमट्टम में रूटीन सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। तलाशी के लिए पूरे प्रभावित इलाके को छह जोन में बांटा गया है। लैंडस्लाइड के बाद से 16 रिलीफ कैंपों में रह रहे 1968 लोगों के लिए किराए के मकान ढूंढने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही उन्हें वहां शिफ्ट किया जाएगा। केरल सरकार ने लैंडस्लाइड में लापता 138 लोगों की लिस्ट जारी की है। साथ ही राज्य सरकार ने डिफेंस फोर्सेस से पूछा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी रहेगा। वायनाड लैंडस्लाइड में पहले दिन से ही राहत कार्य में जुटी सेना अब रेस्क्यू ऑपरेशन से आंशिक तौर पर अलग हो गई है। राज्य के PWD मिनिस्टर पीए मोहम्मद रियास ने कहा, सेना ने अपना कर्तव्य पूरा किया और सेवा के लिए धन्यवाद। सेना ने रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज बनाया, जिससे मुंडक्कई और चूरलमाला के बीच कनेक्टिविटी बढ़ी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.