ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कौन हैं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क? जिस पर ED ने लिया एक्शन, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री से है कनेक्शन

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 14, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री संदीपा विर्क को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। ED ने दिल्ली और मुंबई में संदीपा के कई ठिकानों पर छापेमारी की है और उनसे पूछताछ जारी है। कोर्ट ने संदीपा को 14 अगस्त तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

संदीपा विर्क कौन हैं?

संदीपा विर्क दिल्ली में पली-बढ़ी हैं और मॉडलिंग की दुनिया में नाम बना चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'गन एंड गोल' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों से दूर होने के बाद संदीपा सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं। वे FDA-अनुमोदित सौंदर्य उत्पाद बेचने वाली वेबसाइट hyboocare.com की मालिक हैं और इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ बड़ी इन्फ्लुएंसर हैं। कहा जाता है कि उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।

आरोप और जांच

ED ने बताया कि 2018 में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) ने लगभग 18 करोड़ रुपये सार्वजनिक धनराशि को नियमों का उल्लंघन करते हुए ऋण के रूप में वितरित किया था। इस ऋण में ब्याज और मूलधन स्थगित करने की छूट दी गई और कई बार लोन माफ भी किया गया। इसके साथ ही रिलायंस कैपिटल लिमिटेड ने 22 करोड़ रुपये के होम लोन भी दिए, जिनमें से बड़ा हिस्सा गबन हो गया।

आगे की कार्रवाई

ED ने तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं और प्रमुख व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं। संदीपा विर्क से 14 अगस्त तक विस्तृत पूछताछ की जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.