ताजा खबर
‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||   

Weather Update Today: कांटों सी चुभ रही बर्फीली हवाएं, कोहरे में छिपा उत्तर भारत, ट्रेन-फ्लाइट्स लेट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 4, 2024

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं. कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रेल और सड़क परिवहन पूरी तरह से प्रभावित है. बुधवार को दिल्ली पहुंचने वाली 26 ट्रेनें देरी से पहुंचीं. कुछ उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा।

#WATCH | Uttar Pradesh: Dense fog persists as coldwave conditions continue in Moradabad. pic.twitter.com/1GvafkKUGZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 4, 2024

राजधानी दिल्ली में बुधवार को धूप नहीं निकली. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं कांटों की तरह चुभ रही हैं। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

6 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना

इस बीच मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक देश के पहाड़ी राज्यों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. ऐसे में बर्फबारी देखने पहाड़ों पर गए पर्यटक भी निराश हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में 6 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है. सभी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी घने कोहरे जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं, मैदानी राज्यों में धूप की कमी के कारण अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.