ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

इंतजार करिए, आपको फोन करूंगा, कर्नाटक में CM को लेकर बने तनाव के बीच राहुल गांधी का शिवकुमार को मैसेज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 26, 2025

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर घमासान लगातार गरमाता जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का गुट लगातार नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर अड़ा हुआ है, जबकि विधायक लगातार दिल्ली मार्च कर रहे हैं. इस बीच, सबसे बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवकुमार को एक संक्षिप्त मैसेज भेजकर कहा है, "आप इंतजार करिए, मैं आपको फोन करूंगा।"

राज्य में लंबे समय से जारी लीडरशिप की खींचतान और 1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसदीय सत्र से पहले कांग्रेस आलाकमान के किसी भी बदलाव पर फैसला लेने की उम्मीद के बीच, राहुल गांधी का यह जवाब राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह मैसेज ऐसे समय में आया है, जब शिवकुमार लगभग एक हफ्ते से राहुल गांधी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे.

व्हाट्सएप पर मिला जवाब, 29 को दिल्ली दौरा

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार आंतरिक घटनाक्रमों और मुख्यमंत्री पद पर बदलाव की चर्चाओं को लेकर लंबे समय से राहुल गांधी से बात करने का प्रयास कर रहे थे. शिवकुमार की लगातार कोशिशों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने WhatsApp पर यह छोटा, लेकिन निर्णायक मैसेज भेजा: “प्लीज़ इंतजार करिए, मैं आपको कॉल करता हूँ।”

इस सियासी उथल-पुथल के बीच, डीके शिवकुमार स्वयं 29 नवंबर को दिल्ली आने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने उसी दिन दिल्ली लौट रहीं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है.

दिल्ली में विधायकों का जमावड़ा

नेतृत्व में बदलाव को लेकर पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक हलचल बहुत तेज हो गई है. कर्नाटक के विधायकों का दिल्ली आने-जाने का सिलसिला जारी है, जिससे आलाकमान पर दबाव बढ़ता जा रहा है:

  • सिद्धारमैया गुट: पिछले हफ्ते, सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले लगभग 10 विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी.

  • शिवकुमार गुट: सूत्रों का दावा है कि शिवकुमार गुट के 6 विधायकों का एक दल तीन दिन पहले पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली आया था. कुछ और विधायकों के भी दिल्ली आने की उम्मीद है.

हालांकि, सिद्धारमैया के गुट की ओर से इस बात से स्पष्ट इनकार किया गया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई फॉर्मल रोटेशनल अरेंजमेंट है. उनका कहना है कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल का टर्म पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सत्ता साझेदारी का अनसुलझा समझौता

कर्नाटक में यह चर्चा इसलिए तेज हुई है क्योंकि पिछले हफ्ते, 20 नवंबर को, सिद्धारमैया सरकार के 5 साल के कार्यकाल के पहले ढाई साल पूरे हो गए.

2023 में जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में लौटी थी, तब मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच गहरा संघर्ष हुआ था. लंबी बातचीत के बाद आलाकमान ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगाई थी. हालाँकि, उस समय यह दावा किया गया था कि दोनों नेताओं के बीच 2.5-2.5 साल के लिए सत्ता साझेदारी का एक अनौपचारिक समझौता हुआ है, जिसे कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया गया.

राहुल गांधी का 'इंतजार' वाला मैसेज अब इस बात का संकेत दे रहा है कि आलाकमान इस मामले पर विचार कर रहा है, लेकिन अंतिम फैसला लेने में अभी समय लग सकता है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.