ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में लाभार्थियों से की बातचीत

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 8, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में ‘लखपति दीदी’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल हुए मोदी ने 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी वितरित की।

लखपति दीदी योजना को केंद्र सरकार ने 2023 में शुरू किया था और इसमें एसएचजी की उन महिला सदस्यों को ‘लखपति दीदी’ के रूप में मान्यता दी गई है, जिनकी कृषि, पशुपालन और छोटे उद्योगों से सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय होती है। मोदी ने ‘लखपति दीदी’ के एक समूह के साथ ‘प्रेरणा संवाद’ में भाग लिया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नवसारी के सांसद सी आर पाटिल भी मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नवसारी में आयोजित कार्यक्रम में केवल महिला पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.