ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

MP Cabinet Expansion: सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, 16-18 नामों पर बनी सहमति

Photo Source :

Posted On:Monday, December 18, 2023

मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार बन गई है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की कमान संभाल ली है. अब सबकी नजर एमपी कैबिनेट विस्तार पर है. इसे लेकर आलाकमान से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक बैठकों का दौर जारी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि कैबिनेट के लिए 16 से 18 नामों पर सहमति बन गई है. कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है.

मध्य प्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पार्टी ने मोहन यादव पर भरोसा जताया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवदौरा ने शपथ ली. इसके बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि जल्द ही मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इसे लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर मंथन चल रहा है. इस मंथन में कुछ नामों पर सहमति भी बनी है.

यह बैठक दिल्ली में नड्डा के घर पर हुई

एमपी कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई है. इस बैठक में सीएम डाॅ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर आदि नेता मौजूद रहे. इसे लेकर जेपी नड्डा और अमित शाह ने सीएम मोहन यादव और राज्य के बड़े नेताओं से चर्चा की है.

जल्द ही विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी

केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की बैठक में चर्चा के बाद मंत्रिमंडल के लिए 16 से 18 नामों पर मुहर लग गई है. कैबिनेट में नए और पुराने दोनों चेहरों को जगह मिलने की उम्मीद है. खबर है कि मंत्रियों की सूची तैयार हो चुकी है और जल्द ही इन विधायकों को शपथ दिलाई जा सकती है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.