ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

कितने चरण में हुआ था पहला लोकसभा चुनाव? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगा और नतीजे 4 जून को आएंगे. सात चरणों में मतदान होगा. क्या आप जानते हैं देश में पहला चुनाव कब हुआ था? आइए जानते हैं ऐसे सवालों के जवाब.

देश में पहला आम चुनाव कब हुआ था?

25 फरवरी 1951 को देश में पहला आम चुनाव हुआ और 21 फरवरी 1952 तक चला।

पहली बार कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा गया?

पहले चुनाव में 489 सीटों पर चुनाव हुए थे.

मतदान की आयु कब बदली गई?

1989 में, मतदान की आयु 21 से बदलकर 18 वर्ष कर दी गई।

नोटा का प्रयोग पहली बार कब किया गया था?

2014 में पहली बार नोटा का इस्तेमाल हुआ, नोटा को 1.1 फीसदी वोट पड़े.

पहले चुनाव में कितने लोगों ने मतदान किया?

पहले चुनाव में 17.3 करोड़ मतदाता थे और 44 फीसदी लोगों ने मतदान किया था.

पहले चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कौन सी थी?

पहले चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला और सीपीआई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

पहले चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

पहले चुनाव में कांग्रेस ने 489 में से 364 सीटें जीतीं.

ईवीएम का प्रयोग पहली बार कब किया गया था?

ईवीएम मशीन का पहली बार इस्तेमाल 1982 में हुआ था, केरल चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था.

प्रथम आम चुनाव में कितने चरण थे?

देश में पहला आम चुनाव 68 चरणों में हुआ था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.