ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज जारी करेगी एमपी-छत्तीसगढ़ की लिस्ट, संभावित उम्मीदवारों के नाम आए सामने

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज दिल्ली में बैठक होगी. इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. संभावना है कि कांग्रेस आज देर रात तक दोनों राज्यों में अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर सकती है. कांग्रेस ने अभी तक मध्य प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस विधायकों को टिकट दे सकती है

कांग्रेस के ये नाम लगभग फाइनल

  • मुरैना- सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), पंकज उपाध्याय
  • इंदौर- अक्षय कांति बम, चिंटू चौकसे
  • खंडवा- अरुण यादव और किशोरी देवी शिवकुमार
  • राजगढ़- प्रियव्रत सिंह, चंदर सोंधिया
  • उज्जैन- महेश परमार
  • विदिशा- अनुमा आचार्य
  • भोपाल- अरुण श्रीवास्तव
  • नर्मदापुरम- संजय (संजू) शर्मा
  • बालाघाट- कंकर मुनजारे, हीना कांवरे
  • गुना- विरेन्द्र रघुवंशी, यादवेंद्र यादव
  • ग्वालियर- प्रवीण पाठक
  • झाबुआ- हर्ष विजय गहलोत
  • जबलपुर- लखन घनघोरिया
  • दमोह- प्रताम सिंह लोधी
  • रीवा- अभय मिश्रा
  • शहडोल- फुंदेलाल मार्को
  • सागर- गुड्डू राजा बुंदेला
  • मंदसौर- विपिन जैन
माना जा रहा है कि कांग्रेस के तीन-चार विधायक लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. संभावना है कि पार्टी जबलपुर से लखन घंडोरिया, उज्जैन से महेश परमार, शहडोल से फुंदेलाल मार्को और मंदसौर से विपिन जैन को लोकसभा टिकट दे सकती है। सीईसी को भेजी गई सूची में किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल नहीं है.

छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची आज घोषित की जाएगी

छत्तीसगढ़ में किसे-कहां से मिला टिकट?

  • रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
  • राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • जांजगीर चांपा से पूर्व मंत्री शिव डहरिया
  • महासमुंद से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • कोरबा से ज्योत्सना महंत
  • दुर्ग से राजेंद्र साहू
चर्चा है कि आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ की बाकी 5 सीटों (बस्तर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और कांकेर) के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. कांग्रेस इस पर काफी समय से विचार कर रही है. छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.