ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

Bihar Floor Test: विधायक ‘लापता’, मांझी का फोन बंद, NDA MLA से संपर्क नहीं, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स

Photo Source :

Posted On:Monday, February 12, 2024

बिहार में आज नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नीतीश के विधायक 'लापता' बताए जा रहे हैं. एनडीए विधायकों से संपर्क नहीं किया जा रहा है. जीतन राम मांझी का फोन भी बंद बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने विधायकों को गायब करवा दिया, ताकि नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट पास न कर सकें. बिहार में बड़ा खेल होने की संभावना है. नीतीश कुमार सरकार बनाएंगे या तेजस्वी यादव 'खेलेंगे' ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अब बिहार की सियासत में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. आज 12 फरवरी को नीतीश कुमार की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है.

संजीव को सरकार विरोधी वोट डालने का डर

नवादा से बड़ी खबर ये है कि बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक संजीव कुमार को नवादा पुलिस और प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है. अभी उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया है, जहां डीएम-एसपी समेत आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि विधायक संजीव नीतीश कुमार और सरकार से नाराज थे. फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ वोट कर सकते थे. वह अपनी पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह अलग हो गए थे. विधायक इंजीनियर संजीव सोमवार की सुबह झारखंड के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. नवादा जिला प्रशासन ने उन्हें बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में रोक दिया.
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी को यादव के घर से निकलते देखा गया। समीर महासेठ, आलोक मेहता, भाई वीरेंद्र अख्तरूल ईमान दिखे लेकिन उन्होंने मीडिया से बात नहीं की.
  • जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक सुदर्शन कुमार होटल चाणक्या पहुंचे. यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. हम उनके सभी विधायकों के साथ हैं.
  • पुलिस मुख्यालय की ओर से बिहार के सभी जिलों के एसपी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. किसी भी परिस्थिति में पर्यावरण एवं कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.