ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

Bihar Election Results 2025 Full Winner & Losers List: बिहार के चुनावी दंगल का ‘किंग’ कौन, किसे मिली हार? यहां देखें पूरी लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, November 14, 2025

बिहार में शुक्रवार (14 नवंबर) को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व, विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों (Bihar Chunav Natije 2025) के ऐलान के साथ समाप्त हो गया। 243 सीटों पर हुए दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) के मतदान के बाद, देशभर की जनता का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। शुरुआती रुझानों और फिर अंतिम परिणामों ने प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को साफ कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और कांग्रेस (Congress) तथा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधी और कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना के शुरुआती घंटों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, एनडीए ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली और बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ दिखाई दिया। (यह जानकारी 14 नवंबर 2025 की सुबह के रुझानों पर आधारित है।)

कई दिग्गजों को इस चुनावी दंगल में जीत मिली, तो कुछ बड़े नामों को हार का सामना भी करना पड़ा। रुझानों के अनुसार, एनडीए ने 193 सीटों तक बढ़त बना ली, जिसमें बीजेपी 84 और जेडीयू 79 सीटों पर आगे रही, जो स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करता है। वहीं, महागठबंधन को 46 सीटों पर संघर्ष करना पड़ा, जिसमें आरजेडी 33 सीटों पर और कांग्रेस/भाकपा (माले) 6-6 सीटों पर आगे रहे। इस चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी 22 सीटों पर बढ़त बनाकर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरी।

टूटे वोटिंग के सभी रिकॉर्ड

इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि 1951 के बाद बिहार का यह पहला विधानसभा चुनाव था, जब प्रदेश की जनता ने दोनों चरणों में बंपर मतदान किया। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में दोनों चरणों में एवरेज 67.13% वोटिंग हुई। लोकतंत्र के इस पर्व में सबसे अधिक 71.78 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई, जबकि 62.98 फीसदी पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का यह उत्साहवर्धक मतदान प्रतिशत नीतीश कुमार की 'महिला वोटर' आधार को मजबूत करने का संकेत देता है।

सफलतापूर्व मतदान के बाद आज यानी 14 नवंबर को हुई मतगणना में, एनडीए की स्पष्ट जीत से बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने की राह खुल गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.