ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

तोड़-फोड़, पथराव, मारपीट, आगजनी…Video में देखें औरंगजेब पर छिड़े विवाद से नागपुर में कैसे मचा बवाल?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 18, 2025

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। नागपुर शहर में बीती रात दो गुटों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आईं। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने नागपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी है और कुछ संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। बावजूद इसके, हिंसा का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।

हिंसा में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस के अनुसार, नागपुर के महाल और हंसपुरी इलाके में तनाव सबसे ज्यादा देखा गया। देर रात कुछ अज्ञात लोग, जिन्होंने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे, दुकानों पर पथराव करने लगे और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। हिंसा को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस बल पर भी हमला किया गया। डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का सख्त अभियान, 50 लोग हिरासत में

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और रातभर तलाशी अभियान चलाया। अभी तक 50 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि दंगा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ आपात बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि चंद्रशेखर बावनकुले और नागपुर के सभी भाजपा विधायक 18 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचेंगे और हिंसा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। फडणवीस ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जो भी आगजनी व पथराव में शामिल पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर बढ़ा तनाव

इस पूरे विवाद की जड़ औरंगजेब की कब्र को लेकर है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। दोनों संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कब्र नहीं हटाई गई तो वे 17 मार्च को पूरे राज्य में सड़कें जाम करेंगे। हिंदू संगठनों ने यहां तक कह दिया है कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो वे कार सेवा के जरिए खुद कब्र हटाएंगे, ठीक उसी तरह जैसे बाबरी मस्जिद को हटाया गया था।

आगे क्या?

नागपुर में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में औरंगजेब की कब्र को लेकर सरकार के किसी फैसले का इंतजार पूरे राज्य को है। देखना होगा कि फडणवीस सरकार इस विवाद को किस तरह संभालती है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान न पहुंचे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.