ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||    सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले निय...   ||   

कलयुगी शिक्षक की ‘गंदी’ हरकत, फिट रहने की एक्सरसाइज सिखाने के बहाने करता था छेड़छाड़

Photo Source :

Posted On:Friday, January 5, 2024

गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और अगर छात्राएं स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं तो कहीं और भी नहीं होंगी। जी हां, नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक डांस टीचर को गिरफ्तार किया है. मामला पटना के राजेंद्र नगर का है. 17 साल की एक छात्रा कथक डांस सीखने जा रही थी, लेकिन डांस टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की. टीचर की हरकतों से तंग आकर छात्र ने पूरी कहानी अपने परिवार को बताई. परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई की और नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.

अश्लील हरकत करने का प्रयास किया

थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि विजय कुमार मिश्रा का डांस क्लास पिछले 4 महीने से पटना के रोड नंबर 2 पर चल रहा था. गत 1 जनवरी को डांस टीचर विजय ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की, लेकिन छात्रा डरकर भाग गई। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को जानकारी दी, लेकिन माता-पिता ने छात्रा को नजरअंदाज कर दिया।

टीचर ने फिर से नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की. इस बार छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाया और डांस क्लास बीच में छोड़कर घर पहुंची और हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को मामले की जानकारी दी. छात्रा की हालत देख परिजनों ने कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दी. सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.