ताजा खबर
AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||    सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले निय...   ||    सिडनी फायरिंग: पाकिस्तानी बाप-बेटे पर ISIS कनेक्शन का शक, जांच में कार से मिला आतंकी संगठन का झंडा   ||   

चेतन कृष्णा मल्होत्रा द्वारा शिव शंकर भोले महाकाल भजन हुआ शिवरात्रि के अवसर पर टी सीरीज पर रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 29, 2024

शिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और इस वजह से हवा में भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा भरी हुई है। इस त्यौहार को और मनोहर बनाने के लिए गायक चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने टी सीरीज भक्ति सागर पर अपने भावपूर्ण भजन 'शिव शंकर भोले महाकाल' को रिलीज किया है। भजन को गाया, कंपोज़ और डायरेक्ट भी चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने ही किया है।

गायक चेतन कृष्णा ने कहा, "टी-सीरीज भक्ति सागर पर प्रभु रामजी के हिट भजन यानी 'श्री राम पधारे हैं' और मेरे यूट्यूब चैनल पर 'जय श्री राम' की सफलता के बाद मुझे टी सीरीज से एक कॉल आया। मैं उनसे नोएडा में मिला , और वे महाकाल पर शिवरात्रि के लिए एक गाना बनाना चाहते थे।मैं उनके साथ सहमत था पर मैं जानता था कि मेरे पास लिखने, कंपोज़, शूट और एडिट करने के लिए बहुत कम वक़्त है लेकिन एक बार जब आप पूरे विश्वास के साथ महाकाल का नाम लेते हैं, तो मुझे लगता है कि सब कुछ संभव हो जाता है। "

भजन के शब्द प्रमोद कुमार शर्मा ने लिखे है और वह काफी आध्यात्मिक है और शिवरात्रि के अवसर पर बिलकुल सही बैठते है। वैभव राघवानी ने म्यूजिक अरेंज किया है जो भजन को और खूबसूरत बनाता है , जिससे एक मधुर और भक्ति पूर्ण माहौल बनता है। साहिल पवार, विपुल भंडारी और विहान का कोरस भजन में गहराई और सामंजस्य लाता है।

महाकाल भजन का टी सीरीज भक्ति सागर पर इस वक्त रिलीज होना शिवरात्रि के त्यौहार के जश्न को और सुन्दर से बनाने का मौका देता है। यह दिव्य पेशकश निश्चित रूप से श्रोताओं के दिलों को छू लेगी और भगवान शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा की भावना पैदा करेगा

साथ में दिया गया वीडियो को अमित पल्हंकार ने शूट किया है और उज्जैन का दिखाया गया वीडियो बृजेश पटेल और विक्रम अधिकारी से लिया गया है। यह फुटेज भजन के सर को ख़ूबसूरती से पेश करता है। बृजेश पटेल की एडिटिंग और यमन बेनी द्वारा मिक्स और मास्टर भजन की अपील को और बढ़ाता है , जिस से यह ऑडियंस के लिए एक सुन्दर विज़ुअल और सुनने के लिए ट्रीट बन गया है।

चेतन कृष्णा मल्होत्रा का शिव शंकर भोले महाकाल भजन भगवान शिव के लिए एक भावपूर्ण भक्ती है जिसका शिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होना बहुत उपयुक्त है। यह भजन, अपने भावपूर्ण संगीत और शक्तिशाली गीतों के साथ, निश्चित रूप से भक्तों को पसंद आएगा और उनके शिवरात्रि समारोह में एक दिव्य स्पर्श जोड़ देगा।




अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.